ग्रेटर नोएडा(संवाद)। संकल्प संस्था ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए शनिवार को दादरी के अच्छेजा गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी विकास व कृष्ण कुमार को शॉल पहना कर सम्मानित किया।
संस्था के संस्थापक भूपेन्द्र नागर ने बताया कि हरियाणा के करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 20 से 24 सितंबर तक 74 वीं क्लस्टर ऑल इंडिया पुलिस गेम्स का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विकास व कृष्ण कुमार ने आर्म रेसलिंग स्पर्धा में अपने अपने भार वर्ग स्वर्ण पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान बबिता नागर, संजय नागर, चमन नागर, जीतराम सिंह, जय सिंह, रामकुमार प्रधान, वीरेंद्र प्रधान, वेद नागर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अध्यक्षता सरजीत नागर और संचालन चमन नागर ने किया।