नोएडा। छठ महापर्व शुरू हो चुका है, लेकिन सेक्टर-47 में कृत्रिम घाट तैयार नहीं हुआ था। निवासियों के मुताबिक, यहां हर वर्ष भव्य स्तर पर छठ पूजा आयोजित होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राधिकरण घाट तैयार कराता है। हालांकि, इस बार निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। सेक्टर-47 के महासचिव संजय चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। शिकायत के बाद उसी दिन दोपहर में प्राधिकरण की टीम पहुंची और घाट तैयार करने का काम शुरू किया। काम शुरू होने से जल्द घाट तैयार होने की उम्मीद जगी है। ब्यूरो