गांव नंगली वाजिदपुर में सिविल डालने का कार्य शुरू
फोटो-
-नंगली वाजिदपुर और सेक्टर-130 के आबादी क्षेत्र में थी समस्या
नोएडा। गांव नंगली वाजिदपुर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के लिए मंगलवार को सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ। ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान ने नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। सेक्टर-130 आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि गांव नंगली वाजिदपुर और सेक्टर-130 के पांच प्रतिशत आबादी वाले क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो के कारण निवासी परेशान थे। समस्या के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लगातार पत्राचार और ग्राम चौपाल के माध्यम से अवगत कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि गांव में बारातघर के पास 45 मीटर चौड़ी सड़क पर सीवर लाइन डाली जा रही है। काम पूरा होने के बाद सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी और बदबू की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जल विभाग के जेई दयानंद उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो