फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माता की 30वीं पुण्यतिथि पर गुरुद्वारा साहिब का जीर्णोद्धार कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-150 श्रद्धालुओं ने की अरदास, संगत के लिए लंगर और पानी की सेवा भी की
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सरदारनी बीबी सुरजीत कौर की 30वीं पुण्यतिथि पर हरजीत सिंह साहनी ने फरीदाबाद जिले के गांव किडावली स्थित गुरुद्वारा साहिब का जीर्णोद्धार कराया। इस अवसर पर संगत के लिए लंगर और पानी की सेवा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 150 श्रद्धालुओं ने अरदास कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पंजाबी समाज और सरबत दा भला के सदस्यों ने गुरुद्वारे की नियमित देखरेख और आवश्यक सेवाओं के लिए हर महीने सहयोग देने का संकल्प लिया। हरजीत सिंह साहनी ने कहा कि बुजुर्गों के संस्कारों को अपनाकर समाज सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें