ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में छठ पूजा के लिए बेदी निर्माण करते श्रद्धालु। श्रद्धालु
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छठ पूजा को लेकर शहर के अलग-अलग सेक्टरों और सोसाइटियों में तैयारियां शुरू हो गई है। छठी मैया की पूजा के लिए बेदी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-36, ईटा -1 स्थित पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी समेत कई स्थानों पर बेदी बनाई जा रही है। पूजा स्थलों पर साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।