(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा। दादरी के गांव रूपवास में धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में आरोपी जोगिन्द्र सिंह को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी। वादी बलजीत ने जोगिन्द्र, उनकी पत्नी शशि और अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। बलजीत का दावा है कि वह पैतृक जमीन पर दुकानें चलाता है। जोगिन्द्र ने 3 दिसंबर 2024 को पत्नी शशि के नाम 200 वर्ग गज का फर्जी दान पत्र कराया। इसमें दर्शाया गया मकान विवादित जमीन पर नहीं था। उप निबंधक की रिपोर्ट ने भी विवादित भूमि पर दुकानें होने की पुष्टि की। 1 फरवरी 2025 को विरोध करने पर आरोपियों ने बलजीत और बेटे रोहित पर हमला किया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। जोगिन्द्र के अधिवक्ता ने बताया कि दान पत्र में गलतियां थीं, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। अदालत ने मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत दी।