ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में बन रहे दूसरे 45 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो गया है। दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब एसटीपी में मशीनें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार ग्रेनो वेस्ट में 80 एमएलडी क्षमता का एक और एसटीपी भी बनाया जाना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सीवर की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव ने बताया कि एसटीपी का संचालन 10 साल तक संबंधित एजेंसी करेगी। इसकी अधिकांश ऊर्जा जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी। ब्यूरो