फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एमआरएफ सेंटर से चार मशीनों की मोटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में अलौदा रोड स्थित नगर पंचायत बिलासपुर के एमआरएफ सेंटर से चोरों ने चार मशीनों की मोटर कर ली। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दनकौर कोतवाली में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया सेंटर में सूखे कूड़े की छंटाई के लिए मशीनें लगाई गई थीं। मंगलवार सुबह निरीक्षण के दौरान चोरी का पता चला। चोर टीन शेड तोड़कर अंदर घुसे और बेल्ट मशीन, फटका मशीन, शाफ्ट श्रेडर तथा कन्वेयर बेल्ट की मोटर ले गए। इसके अलावा 15 केवीए ट्रांसफॉर्मर को लाइन से उतारकर नीचे फेंक दिया और उसका कुछ सामान भी निकाल लिया। अधिशासी अधिकारी ने सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें