फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं मिली तो छोड़ दी नौकरी

विज्ञापन
पीड़ित द्वारा किया गया ट्वीट। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी निवासी ने वर्क फ्रॉम होम की अनुमति नहीं मिलने पर निजी बैंक की नौकरी छोड़ दी। उन्होंने कोविड से बचाव और बुजुर्ग मां की देखभाल का हवाला दिया था। आरोप है कि बैंक कई लोगों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दे चुका है। अब उन्होंने इसकी शिकायत लेबर कमिश्नर से की है। लेबर कमिश्नर ने बैंक से जवाब मांगा है। प्रतीत बैजल परिवार के साथ ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी में रहते हैं।
विज्ञापन

प्रतीत नोएडा स्थित निजी बैंक में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। उनका आरोप है कि कोविड के कारण ज्यादातर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। सरकार भी इसकी अनुमति दे रही है। रक्तचाप और अन्य बीमारी के कारण उन्हें कोविड होने का खतरा ज्यादा है। वहीं, घर पर बुजुर्ग मां हैं। उनकी भी चिंता रहती है। इस कारण बैंक से वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी थी, लेकिन इनकार कर दिया। इस कारण इस्तीफा दे दिया और शिकायत लेबर कमिश्नर से की। लेबर कमिश्नर ने बैंक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, शुक्रवार को जेवर विधायक से भी ट्विटर पर शिकायत कर मदद मांग की है।
तंबाकू उत्पादों की कालाबाजारी शुरू
प्रदेश में शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक 35 घंटे के कर्फ्यू की घोषणा के बाद छोटे व्यापारियों ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री बंद कर कालाबाजारी शुरू कर दी है। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि थोक व्यापारियों ने पीछे से माल नहीं आने का बहाना बताते हुए जमाखोरी शुरू कर दी है। बीते वर्ष लॉकडाउन के दौरान तंबाकू उत्पादों पर रोक के बाद बड़े व्यापारियों ने गुटका और बीड़ी की जमकर कालाबाजारी की थी। छोटे दुकानदारों की माने तो बड़े व्यापारियों ने पिछले एक सप्ताह से गुटका और बीड़ी की बिक्री कम कर स्टॉक बढ़ाने में जुटे हैं। इसकी वजह से ग्राहकों को महंगे दामों पर उत्पाद मिल रहे हैं। ग्राहक और छोटे व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन ने कालाबाजारी पर लगाम लगाने की अपील की है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कालाबाजारी करते पकड़ने जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें