फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वंडर्स क्रिकेट क्लब ने 8 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-34 स्थित बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर खेले गए मैच में वंडर्स क्रिकेट क्लब (डब्ल्यूसीसी) ने कश्मीरी गेट कोल्ट्स (केजीसी) को आठ रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्ल्यूसीसी ने 138 रन बनाए। अभिरव ने 24 और यश राठौर ने 21 रन की पारी खेली। केजीसी की ओर से समर चौधरी ने चार और रेयांश चौहान ने दो विकेट लिए। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीसी की टीम 130 रन पर सिमट गई। नैतिक पाल ने 19 और जय मिश्रा ने 18 रन बनाए। डब्ल्यूसीसी की ओर से हार्दिक ने तीन और अंश शर्मा ने दो विकेट लिए। हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें