ग्रेटर नोएडा। शैफाली स्कूल के खिलाड़ियों ने दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में आयोजित संसदीय खेलकूद प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा-12 के आदित्य भाटी ने स्वर्ण पदक और कक्षा 11 के अर्जुन भाटी और वंश ने रजत पदक जीता है। प्रधानाचार्या शिल्पा सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से छात्रों को सफलता मिली है। वहीं कोच विवेक कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और टीम वर्क का परिणाम है। ब्यूरो