फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार स्वर्ण समेत सात पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राम ग्लोबल स्कूल में इंटर स्कूल जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। ग्रेनो के स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के सात खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत सात पदक हासिल किए। विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के अंडर-8 बालक वर्ग में जेपी स्कूल की दिविक मिश्रा ने स्वर्ण पदक और आद्विक दुआ ने रजत पदक जीता। अंडर-8 बालिका वर्ग में अंतरिक्षा सिंह ने स्वर्ण व आराध्या सिंह ने रजत, अंडर-10 बालिका वर्ग में अहाना मिश्रा और इरिशा ने स्वर्ण पदक जीते। प्राणवी गोयल और प्रीशा सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए जबकि रायना गुप्ता ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें