फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक टैक्सी चलाने वाले युवकों को कार ने मारी टक्कर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- राहगीर को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ हादसा, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट
- कोतवाली पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लिया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा कमर्शियल बेल्ट के सामने बुधवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंद दिया। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के सामने अचानक एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के लिए बाइक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर सिर के बल गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान हमीरपुर के आमगांव निवासी सचिन (19) और बिवांर थाना क्षेत्र के न्यूरिया गांव निवासी मनीष (19) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और ग्रेटर नोएडा में बाइक टैक्सी चलाते थे। सचिन ऐच्छर और मनीष ओमिक्रान क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात दोनों एक ही बाइक से नेवादा गोलचक्कर से परी चौक की तरफ जा रहे थे। डोमिनोज गोलचक्कर से पहले अवध कट के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक राहगीर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में सचिन ने बाइक में ब्रेक लगा दिए। बाइक की रफ्तार अचानक कम होते ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सिर के बल गिरने और हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें