फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर जीते नौ स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के नौ कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय भारत सम्राट कराटे प्रतियोगिता में नौ स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। कोच विक्की शर्मा ने बताया कि स्पोर्ट्स जीत कुने डू फेडरेशन ऑफिसिया इंडिया की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार को 5वीं राष्ट्रीय भारत सम्राट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नौ स्वर्ण पदक हासिल किए। इसमें रेयांश वर्मा, हर्षित, हरगोविंद, देव कुमार प्रजापत, मितीश भाटी, शौर्य भाटी, कनिष्का, अनन्या, नव्या ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ी विनी मार्शल आर्ट अकादमी में कराटे के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें