नोट ऑनलाइन न चलाए।
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के जयवर्धन लखनऊ में आयोजित होने वाली सीनियर पुरुष वर्ग में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच लगाएंगे। बॉक्सर ने मेरठ मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंडल टीम में स्थान पक्का कर लिया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 21 से 24 दिसंबर तक लखनऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के बॉक्सर जयवर्धन भी 85-90 किग्रा भार वर्ग में मेरठ मंडल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बेसोया ने बॉक्सर को जीतने की बधाई दी।