ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के छह निशानेबाजों ने छह स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अथर्व, अंशिका, विराट, ओम, आरव और तेजश भाटी ने पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की शूटिंग अकादमी में कोच वत्सला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी और प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।