फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुराश और योगासन में जीते 38 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने क्षेत्रीय स्तर कुराश प्रतियोगिताओं 18 पदक जीते हैं। क्षेत्रीय कुराश प्रतियोगिता में डॉ पियूष कुमार सोनी, अमन सैन और प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी के उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, 5 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 18 पदक प्राप्त किए। वहीं योगासन प्रतियोगिता में सौरभ के प्रशिक्षण और परिश्रम से विद्यालय ने कुल 20 पदक जीते, जिसमें 6 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य शामिल हैं। इस प्रदर्शन के साथ विद्यालय ने ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में लड़कों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अंडर-14 और अंडर-19 में लड़कों की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगासन के स्वर्ण पदक विजेता मयंक, लक्षित, ऋषि, अमन, सक्षम और अंश 7 से 11 अक्टूबर को असम राज्य में आयोजित अखिल भारतीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें