ग्रेटर नोएडा। निजी स्कूलों की तरह अब जनपद के सात पीएम श्री स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र और शिक्षक पहचान पत्र (आइडी कार्ड) पहनेंगे। इसके लिए प्रति पहचान पत्र अधिकतम 50 रुपये की दर से बजट जारी हुआ है। शिक्षकों के कार्ड में मानव संपदा पहचान संख्या, नाम, पदनाम, विद्यालय, विकासखंड व जिले का नाम, वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ब्लड ग्रुप सहित अन्य जानकारी दर्ज होगी। इस पर बीएसए के हस्ताक्षर, विद्यालय की मुहर व पीएम श्री और बेसिक शिक्षा विभाग के लोगो भी होंगे। वहीं, विद्यार्थियों के कार्ड में नाम, विद्यालय, कक्षा, विकासखंड, जिला, प्रवेशांक,अपार आइडी, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप , माता-पिता/अभिभावक का नाम, पूरा पता, अभिभावक का मोबाइल नंबर, फोटो और प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर होंगे। विद्यालय अवधि में कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। बिना कार्ड के छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ब्यूरो