फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनी नारी शक्ति दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत नारी शक्ति दीवार की स्थापना की गई, जिसमें हस्ताक्षर अभियान व विचार लेखन गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों व प्राध्यापकों के बीच महिला सशक्तीकरण, समानता, शिक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. नीतू अवस्थी और सह संयोजिका डॉ. प्रिया सिंह व सदस्य डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. प्रो अनीता मिश्रा, प्रो. शेली श्रीवास्तव, प्रो. मंजू शुक्ला, डॉ. रेनू तोमर व डॉ. मंजू जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना व राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों और विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें