फोटो-
नोएडा। नोएडा दिवस के मौके पर सेक्टर-55 में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीयवासियों के साथ बैठक हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि बैठक में सेक्टर से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। निवासियों ने सेक्टर 55-56 के बीच लगने वाले रविवार बाजार और बी-ब्लॉक के पास स्थित वेंडर जोन को सेक्टर-57 में शिफ्ट करने की मांग रखी। बैठक में स्ट्रीट लाइट की कमी, बाजारों का नवीनीकरण, नालियों की नियमित सफाई और पार्कों के पुनर्विकास जैसे मुद्दे भी उठे। इस मौके पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, आरडब्ल्यूए सचिव नीरज शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो