बिलासपुर (संवाद)।
नवरात्रि पर्व की तैयारी को लेकर देहात क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण महिलाएं चिकनी मिट्टी से सांझी का निर्माण कर रही हैं। घरों की लिपाई-पुताई पूरी होने के बाद इन झांजी को दीवारों पर स्थापित किया जाएगा। स्थानीय निवासी संतोष और पायल मावी ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी मां की विशेष पूजा-अर्चना की परंपरा है। इस दौरान महिलाएं सामूहिक रूप से सांझी के पारंपरिक गीत गाती हैं। यह प्राचीन परंपरा लंबे समय से अनवरत चली आ रही है।