फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शनी में महिलाओं ने बेचे उत्पाद, पौने तीन लाख की बिक्री की

विज्ञापन
चौपाल में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की स्थानीय उत्पादों की बिक्री। संवाद
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। प्रधानमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चौपाल ने 100वें स्थापना दिवस पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इस दौरान छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता भी करवाई गई। समारोह में विकास खंड चौपाल के विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और पारंपरिक खाद्य वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम के दौरान छह स्वयं सहायता समूहों ने 2.76 लाख रुपये से अधिक की बिक्री कर उपलब्धि हासिल की। खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया। बीडीओ विनीत ठाकुर ने कहा कि हिम ईरा साप्ताहिक बाजार का भी जल्द आयोजन होगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपने उत्पादों के व्यापार के लिए मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें