फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुजारी को मंदिर से खदेड़ने का महिलाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी को मंदिर से खदेड़ने का महिलाओं ने किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव स्थित मंदिर में एक युवक द्वारा पुजारी के साथ अभद्रता कर उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया गया और उनका सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया गया। पुजारी को मंदिर से हटाए जाने की सूचना मिलते ही गांव की महिलाओं ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का ताला खुलवाकर पुजारी का सामान फिर से अंदर रखवाया।
विज्ञापन

खटाना गांव निवासी सोनू ने बताया कि गांव के बाबा गजेंद्र सिंह खटाना ने करीब तीस साल पहले दादरी रोड पर स्थित भूमि मंदिर के लिए दान दी थी। ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर बनवाया और तब से वहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना और सफाई करते आ रहे हैं। करीब दो महीने पहले एक पुजारी मंदिर में आकर रहने लगे और उन्होंने पूजा-पाठ व साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली। आरोप है कि शुक्रवार सुबह गांव का एक व्यक्ति मंदिर पहुंचा और मंदिर की जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम की बताकर पुजारी से अभद्रता की, उनका सामान बाहर फेंक दिया और मंदिर में ताला लगा दिया। घटना से घबराकर पुजारी वहां से चले गए। जब यह बात गांव में फैली तो बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और विरोध जताया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का ताला खुलवाकर पुजारी का सामान अंदर रखवाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर पुजारी का सामान मंदिर में रखवा दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें