फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या पर महिलाओं ने मटका लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला सचिवालय पर मटका फोड़कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। - फोटो : ????
विज्ञापन
पानी की समस्या पर महिलाओं ने मटका लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नूंह। जिले के गांव बीरसीका में पानी की समस्या से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने जिला सचिवालय पर मटका फोड़कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव की दर्जनों महिलाओं ने उपायुक्त के सहायक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी की अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वह भविष्य में प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेंगी।
नफीसा, शाहिदा, भूरी, इरशाद, सुखपाल व गफेदी सहित अन्य ने बताया कि उनके गांव में संगेल गांव से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन बीते करीब एक वर्ष से गांव में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों की यह समस्या उनके गले की फांस बन रही है। पानी के अभाव में उनको टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। एक टैंकर का पानी करीब पंद्रह सौ रुपये में आ रहा है। ऐसे में उन्होंने प्रदर्शन करते हुए अपनी समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे इस समस्या के बारे में अभी पता चला है। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लेकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - प्रेम सिंघल, कार्यकारी अभियंता, रेनीवेल परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें