फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने एसएसआई पर लगाया परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों ने एसएसआई पर लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस एक तरफ जहां महिलाओं के अधिकारों को लेकर मिशन शक्ति अभियान चला रही है वहीं थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही मामला नोएडा जोन के एक थाने में सामने आया है। यहां तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों ने एक सीनियर सब इंस्पेक्टर पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, पुलिस अफसर इसे ड्यूटी से संबंधित विवाद बता रहे हैं।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से सीनियर की प्रताड़ना झेल रही हैं। अब हद पार होने लगी है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच महिला पुलिस अफसर को सौंपी है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी के समय को लेकर पुलिसकर्मियों का आपसी विवाद है। महिला पुलिसकर्मियों की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें