फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पुलिस आपकी मदद के लिए ,डरने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप पर पंजीकरण कराने की दी सलाह, बोलीं-लाल बटन दबाते ही मिलेगी मदद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है। बिना डर और झिझक के पुलिस को अपना दोस्त मानकर अपनी बात कह सकते हैं। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस थाना की एसएचओ संदीपा चौधरी ने कहीं। कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इंस्पायर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं सेक्टर-39 स्थित महिला थाने पहुंची थीं।
संदीपा ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया के न्यूनतम इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी साझा नहीं करने का सुझाव दिया। उन्होंने काह कि अगर कोई फोन या मैसेज कर स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि अगर महिला अकेली रात के समय कहीं जा रही हो तो किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न समझे। आपके एक फोन पर महिला पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति एप के लाल बटन दबाने से पुलिस आपकी मदद मिलेगी। इसलिए खुद को एप पर रजिस्टर कर लें। उन्होंने कहा कि बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव नहीं करें। क्योंकि इस तरह की वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल करके पैसे मांगे जाते हैं। छात्राओं ने महिला थाने के हर पटल के बारे में जाना।
विज्ञापन


छात्राएं बोलीं, थाने में आकर मिली नई जानकारी
छात्राओं ने कहा कि थाने में आकर उनको कई नई जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास जाने का डर भी समाप्त हो गया। छात्रा ने पूछा कि यदि थाने में शिकायत दर्ज न हो तो क्या करें। एसएचओ संदीपा चौधरी ने बताया कि ऐसा कभी नहीं होता है। यदि कभी हो तो ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर हिमा सैनी, नसरथ, शिखा आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें