फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को मिली फिटनेस की नई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर फिटनेस माहौल देने के उद्देश्य से शुरू हुए पिंक जिम ने अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने फिटनेस को अपनाया और अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव महसूस किए। जिम प्रबंधन नीति श्रीवास्तव ने बताया कि कई महिलाओं ने पहली बार व्यायाम शुरू किया और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया। जिम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना झिझक अपने स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर ध्यान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें