फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी में छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत 20 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जीशान (20) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह इकोटेक-2 क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जीशान लखनावली गांव में अपने एक परिचित के घर पर रुका हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें