फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूसरों को मंजिल तक पहुंचाने में जुटीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बसों में संभाल रहीं यात्रियों का सफर
विज्ञापन

12 से 14 हजार रुपये तक कमाई, रोजाना की चुनौतियों के बीच निभा रहीं ड्यूटी


खुशी शर्मा

नोएडा। घर की जिम्मेदारियों से लेकर नौकरी तक, महिलाएं कई मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं। कोई सुबह बच्चों को तैयार करने और घर का काम निपटाने के बाद डिपो पहुंचती है तो कोई रात तक बस में यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में जुटी रहती है। नोएडा में करीब 20 महिला बस परिचालक हैं, जो रोजाना इस दोहरी जिम्मेदारी को निभा रही हैं। सुबह जल्दी घर से निकलने से लेकर कई बार रात 11 बजे तक लौटने वाली इन महिलाओं की दिनचर्या मेहनत, धैर्य और हिम्मत की मिसाल है।
वैसे तो महिलाएं आज हवाई जहाज उड़ाने से लेकर हर बड़े क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन बस परिचालक के रूप में यात्रियों की जिम्मेदारी संभालना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। इनकी नौकरी सिर्फ टिकट काटने तक सीमित नहीं है। घर की जिम्मेदारियां निभाकर समय पर डिपो पहुंचना, बस में यात्रियों को संभालना इनकी रोजमर्रा की जिंदगी है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े पांच बजे घर से निकलना पड़ता है और सात बजे बस लेकर डिपो से रवाना होती हूं। किलोमीटर के हिसाब से भुगतान मिलता है और महीने में करीब 12 से 14 हजार रुपये ही मिल पाते हैं। -ममता (मेरठ मार्ग), सेक्टर 44
ड्यूटी पर जाने से पहले घर का काम भी निपटाना होता है। इसके लिए सुबह करीब चार बजे उठना पड़ता है। घर की जिम्मेदारियों के बाद पूरे दिन बस में यात्रियों को संभालना आसान नहीं होता। -अंजली (आगरा मार्ग) लड़पुरा गांव, ग्रेनो
सुबह से रात तक मेहनत करने के बावजूद कई बार लोड फैक्टर पूरा नहीं होने पर वेतन काट लिया जाता है। कई यात्री कम दूरी का टिकट लेकर आगे तक चले जाते हैं और चेकिंग में पकड़े जाते हैं। -सुनैना गौतम (आगरा मार्ग) शाहदरा, सेक्टर-141
विज्ञापन

सुबह पांच बजे घर से निकल जाती हूं। मेरे दो बच्चे हैं, जिन्हें घर पर छोड़कर ड्यूटी करनी पड़ती है। घर और नौकरी दोनों की जिम्मेदारी निभाना आसान नहीं है, लेकिन काम करना भी जरूरी है। - राखी बघेल, अगाहपुर, सेक्टर-41
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें