लखनऊ। बज्म ए ख्वातीन की ओर से सोमवार को अमीनाबाद स्थित जनाना पार्क में जश्ने मीलादुन्नबी का आयोजन हुआ। बज्म-ए-ख्वातीन की अध्यक्ष बेगम शहनाज सिदरत ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आदर्श समाज की नींव हैं। समीना मोइन ने नबी की सीरत के अध्ययन को जरूरी बताया। डॉ. सुधा मिश्रा, मदरसा हयातुल उलूम की हेड मिस्ट्रेस अनवर जहां, आफरीन बानो, हुस्नआरा ने विचार रखे। बज्म ए ख्वातीन यूथ विंज्की सानिया, अफरोज, शायना, जैनब, जिकरा ने नबी की शान में नाअत का नजराना पेश किया। जलसे का संचालन यूथ विंग की अध्यक्ष नशत हयातुल्लाह ने किया।