फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चेन लुटेरे से भिड़ी महिला, राहगीरों ने भी पत्थर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन लूटकर भाग रहे बदमाश से भिड़ी महिला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-3 सर्विस रोड पर टहल रही महिला से सोमवार शाम बाइक सवार 2 बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। महिला बदमाश के पीछे भागी और विरोध किया। इस दौरान चेन सड़क पर गिर गई। बदमाश फिर से चेन छीनने आया तो महिला उससे भिड़ गई। बदमाश ने भी महिला से धक्कामुक्की की। राहगीरों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देरी से पहुंची। राहगीरों ने बताया कि सर्विस रोड पर रोजाना शाम को महिलाएं टहलती हैं। सोमवार शाम को एवीजे हाइट्स सोसाइटी निवासी सुंदरी वहां टहल रही थीं। सर्विस रोड पर ही 2 बदमाश बाइक पर पहुंचे। एक बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। जबकि दूसरा महिला के गले में सोने की चेन देखकर झपट पड़ा। आरोपी ने चेन लूट ली और बाइक की ओर भागने लगा। तभी महिला उससे भिड़ गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी बदमाशों पर पत्थर बरसाए तो वह चेन छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने बताया कि सर्विस रोड पर लाइट नहीं होने के कारण दिन छिपते ही अंधेरा होने लगता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें