दादरी (संवाद)। कलौंदा गांव में घर के बाहर काम कर रही महिला के साथ लाठी-डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान महिला कुंडल भी गायब हो गए हैं। घटना की कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई है। कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में शमशादी परिवार के साथ रहती है। वह शनिवार की देर शाम को अपने घर के बाहर काम कर रही थी। तभी पड़ोस के रहने वाले मुकीम व उसकी पत्नी गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से मारपीट पर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उपचार कराने के बाद पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद कराई है।