फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिलीवरी बॉय को लावारिस कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 की बाजार में दुकान पर तैयार ऑर्डर को लेने गए डिलीवरी बॉय को लावारिस कुत्ते ने काट लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डिलीवरी बॉय का कहना है कि वह दुकान पर तैयार ऑर्डर लेने के लिए आया था। जैसे ही वह ऑर्डर लेकर वापस जाने लगा अचानक कुत्ते ने पैर में काट लिया। सेक्टर निवासियों ने बताया कि लावारिस कुत्तों के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कई बार बाजार में दुकानों के पास लावारिस कुत्ते लोगों को काट चुके हैं। बच्चों को अकेला बाहर भेजने में डर लगता है। कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से पकड़ने की गुहार भी लगाई गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें