यमुना सिटी। जेवर में एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। रन्हेरा गांव निवासी पीड़िता पूनम के मुताबिक घटना 13 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है। गांव के ही हीरालाल ने पीड़िता से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में चोटें भी आईं, जिसका उपचार जेवर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद