नोएडा (संवाद)। विश्व हिंदू महासंघ भारत के मातृशक्ति की ओर से सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन में पूर्व विधायक विमला बाथम, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तुलिका शर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रीति प्रिया सावन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोनम झा, जिला उपाध्यक्ष आयशा दीक्षित, जिला मंत्री मधु चौबे, सांस्कृतिक मंत्री निशा जैन, जिला महामंत्री प्रीति दीक्षित और जिला उपाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत संगठन की अन्य पदाधिकारी शामिल हुईं। सेक्टर-150 में भी महिलाओं की ओर से तीज पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सुमन भाटी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।