नोएडा। सेक्टर- 62 स्थित आईएमएस के 28 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को संस्थान परिसर में आईएमएस व डीआईए एलुमनाई लीडरशिप ऑनर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम 28 वर्ष, 28 अग्रणी छात्र रही। इस दौरान देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले 28 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता और वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो