फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाएं सशक्त, बस जागरूक होने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अपराजिता

- किसी भी घटना पर तुरंत डायल करें 112,महिला अपराधों के लिए 1090
- मोबाइल के फायदे के साथ नुकसान भी,समझ कर करे उपयोग

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। हम सशक्त हो चुके हैं। हमें अब जागरूक होने की जागरूक है। यदि कभी आपके साथ किसी भी प्रकार का अपराध हो तो शांत रहने की जरूरत नहीं है। अपनी आवाज उठाएं। पुलिस आपके साथ खड़ी है। यदि आप अपनी पहचान छुपाना चाहती हैं तो यह भी संभव है। अपने आसपास की महिलाओं और बालिकाओं को भी हेल्पलाइन नंबर से रूबरू कराना होगा। तभी एक अच्छे समाज का निर्माण हो सकता है। यह बातें डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने जेपी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि मोबाइल से फायदा के साथ नुकसान भी है। सिर्फ पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए ही मोबाइल का उपयोग करें। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचें। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग के बारे में भी जानकारी दी। साइबर अपराधी लालच का जाल फेंकते हैं और पढ़े लिखे लोग फंस जा रहे हैं। इसलिए मुफ्त और बिना किसी योगदान के कोई उपहार या रकम दे रहा है तो सतर्क हो जाएं। अंजान कॉल पर भरोसा न करें और बहकावे में न आएं। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें। फ्राॅड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की मित्र है, हर परिस्थितियों में पुलिस मदद के लिए आगे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 पर दें सूचना
उन्होंने कहा कि कोई वारदात या कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दें। 24 घंटे पीआरवी की सेवा उपलब्ध है। परिवार में किसी भी महिला या किशोरी के साथ कोई घटना होती है तो तुरंत 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य पर फोकस रखना बेहद जरूरी है। किसी भी काम को करो बस यह ठान लो कि अपना शत प्रतिशत देना है। लड़कियों को हमेशा स्वस्थ रहना चाहिए। जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन योग जरूर कर चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीता भांडुला के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें