फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला पर लगाया मकान पर कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में एक्सप्रेसवे पार्क व्यू सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी महिला की मां ने एक अन्य महिला को मकान बेच दिया था। उसके बाद भी जबरन मकान पर कब्जा किया है। जबकि पीड़ित ने मकान खरीदने का सौंदा दूसरी महिला खरीदार से कर लिया है। पुलिस ने मकान खाली कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी संजीव शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि दिल्ली के मयूर विहार निवासी मनीषा सिंह का सेक्टर बीटा-2 में मकान है। जो उन्होंने पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी निवासी नागेश्वरी देवी से वर्ष 2024 में खरीदा था। मकान की रजिस्ट्री और दाखिल खारिज भी मनीषा के नाम पर है। मनीषा सिंह से 2.20 करोड़ रुपये में मकान का सौदा तय हुआ। 14 जनवरी को 22 लाख रुपये का चेक टोकन मनी का भी दे दिया गया। आरोप है कि 18 मार्च को मनीषा सिंह के साथ वो मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। किसी और का ताला लगा हुआ था। तब आसपास के लोगों से पता किया तो पता चला कि पूर्व मकान मालिक नागेश्वरी देवी की बेटी मंजू निवासी निंबस-2 सोसाइटी ने ताला लगाया है। आरोप है कि अब महिला मकान खाली करने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें