फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दलिया खाने के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, उपचार के दौरान तोड़ा दम, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के चीरसी गांव में दलिया खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिम्स में उसे भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की है। पति को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों के अनुसार 20 मई की सुबह सोनिका ने फोन करके बताया था कि पति समेत अन्य लोग उसे परेशान कर रहे हैं। इसके अगले दिन दोपहर करीब तीन बजे सुभाष ने फोन कर बताया कि सोनिका आईसीयू में भर्ती हैं। जब तक मायके पक्ष अस्पताल पहुंचा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पिता ने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया या उसे कुछ खिलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 20 मई को दलिया खाने के बाद सोनिका (32) की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तत्काल जिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति सुभाष शर्मा, देवर प्रेमपाल, भतीजे रिंकू समेत एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुभाष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

12 साल पहले किया था प्रेम-विवाह
सोनिका के पिता राकेश कुमार ने कासना कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने करीब 12 वर्ष पहले चीरसी गांव निवासी सुभाष शर्मा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही बेटी को पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग प्रताड़ित करते थे। कई बार उसने फोन कर मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें