फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के कानीगढ़ी गांव में महिला का शव फंदे से लटका मिला है। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बुलंदशहर के सलेमपुर निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि 2017 में उनकी बेटी रूबी की शादी कानीगढ़ी गांव में कृष्ण से हुई थी। 21 अक्तूबर को बेटी ने मां को फोन कर बताया था कि कृष्ण ने उनके साथ मारपीट की है। तब वह काफी परेशान थी। अगले दिन 22 अक्तूबर को उसके ससुरालवालों का फोन आया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसे कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। राजवीर ने बताया कि आरोपी कृष्ण उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें