फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: महिला ने तीन सुरक्षा कर्मियों पर चढ़ाई कार, समझाने आए लोग तो मां-बेटी ने सोसायटी में किया बवाल

Tue, 22 Aug 2023 10:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

घटना के वक्त कार में महिला के साथ उनकी बेटी भी मौजूद थी। दुर्घटना के बाद इन दोनों ने वहां सुरक्षा कर्मियों के पक्ष में बोले वालों के साथ बवाल भी किया। 
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों पर कार चढ़ाने वाली महिला और उसकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी के गेट पर मंगलवार दोपहर एक शिक्षिका की कार अनियंत्रित हो गई। कार की टक्कर से एक महिला सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। कार की टक्कर से एक डिलिवरी बॉय का पैर टूट गया और एक मैकेनिक भी घायल हो गया। इसके अलावा गेट पर तैनात चार सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ लगाकर जान बचाई। अन्यथा वे भी हादसे का शिकार हो सकते थे। घटना के बाद कार सवार शिक्षिका व उसकी बेटी से निवासियों व सुरक्षाकर्मियों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने शिक्षिका की कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी सोसाइटी के फर्स्ट एवेन्यू में रहने वाली शिक्षिका गुंजन सिंह मंगलवार दोपहर बेटी के साथ बाजार से कार में सवार होकर लौट रही थीं। दोपहर 1:50 मिनट पर जैसे ही वह सोसाइटी के गेट में कार लेकर दाखिल हो रही थीं। उनकी कार गेट में मुड़ते समय अनियंत्रित होकर दाईं ओर चलती चली गई। 

दाईं ओर सिक्योरिटी रूम के पास खड़ी महिला सुरक्षाकर्मी कर्मी कल्पना शर्मा, विपुल मोटर्स के सर्विस मैकेनिक उमेश कुमार और डिलीवरी ब्वॉय विजय कुमार को कार ने तेज टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। इनके दर्द से कराहने लगे। कार रुकने पर शिक्षिका व उनकी बेटी बाहर निकल आईं। 

बाल-बाल बचे सुरक्षाकर्मी और गेट के पास हादसे को देख रहे निवासियों ने कार सवार महिलाओं से घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो वे मना करने लगी। इस पर मौके पर नोकझोंक हुई। पूरी घटना के सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हुए और लोगों ने निंदा की। लोगों ने घायलों को उठाया और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया है कि डिलीवरी बॉय के पैर में फैक्चर हुआ है।

शिक्षिका पर दर्ज किया गया केस
हादसे के बाद लोगों के घायलों को इलाज के लिए ले जाने की कहने पर शिक्षिका हंसती हुई मना करती और लोगों को ही इलाज कराने ले जाने की सलाह देती नजर आईं। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शिक्षिका पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता चला है कि हड़बड़ाहट में एक्सीलेटर अधिक दबने और एक साइट कार मुड़ने के कारण हादसा हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षिका कार चलाना सीख रही थी लेकिन पुलिस का कहना है कि शिक्षिका का डीएल है और वह गाड़ी चलाना जानती है।
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल, महिला कार चालक पर अभद्रता का आरोप
सोसायटी के गेट पर टक्कर मारने वाली घटना की सीसीटीवी फुटेज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसमें तमाम लोग घायलों को अस्पताल लिखित जाने की बात महिला और उनकी बेटी से कह रहे हैं। लेकिन महिला हंसते हुए लोगों से खुद ही इलाज करने की बात कह रही है। यहां तक की महिला की बेटी ने कई बार लोगों को धमकाया और इस मामले में इंटरफेयर नहीं करने की भी नसीहत दी है। वहीं महिला और उसकी बेटी के इस तरह के व्यवहार की लोग आलोचना कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि महिला ने खुद टक्कर मारी और घायलों को तड़पता हुआ छोड़कर साइड में खड़ी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें