फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए गए 100 रुपये मांगने पर महिला के पेट में मारी लात, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सुनपेड़ा गांव में कोल्ड ड्रिंक के लिए उधार दिए गए 100 रुपये मांगना युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने रुपये देने के बजाए गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर युवक से मारपीट की। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंची युवक की गर्भवती बहन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि महिला के पेट में लात मार देने से गर्भपात हो गया। कासाना थाना पुलिस ने मामले में सुनपेड़ा निवासी विक्रम, डिप्टी और सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में किरण ने कहा है कि वह परिवार के साथ सुनपेड़ा गांव में किराये के मकान में रहती है। किरण के भाई कृष्णा ने 29 जून को कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी विक्रम को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए 100 रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार को कृष्णा ने विक्रम से रुपये वापस मांगे तो वह नाराज हो गया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि उसी वक्त विक्रम के साथी डिप्टी और सौरभ भी वहां आ गए। तीनों ने मिलकर कृष्णा की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि किरण ने कृष्णा को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उससे भी मारपीट की और पेट पर लात मार दी। वह दर्द से कराह उठी। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसका गर्भपात हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। परिजन का कहना है कि आरोपियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें