संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
दनकौर संवाद। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। उस्मानपुर गांव निवासी आबिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 45 वर्षीय भाभी गुड़िया शनिवार रात करीब 12 बजे घर से अचानक लापता हो गईं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई हादसा भी हो सकता है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।