फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्म पर 2.56 करोड़ रुपये भुगतान न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्म पर 2.56 करोड़ रुपये भुगतान न करने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। दवा की सप्लाई करने वाली फर्म ने दूसरी फर्म पर 2.56 करोड़ रुपये भुगतान न करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह प्राथमिकी सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी निवासी रविंद्र चौधरी की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उनकी फर्म ने दूसरी फर्म को मांग के अनुसार दवाओं की आपूर्ति की थी। करीब 2 करोड़ 56 लाख 37 हजार रुपये भुगतान बकाया है। संबंधित फर्म के मालिक आकाश कुमार उनकी पत्नी व अन्य ने लगातार भुगतान का आश्वासन दिया। भुगतान के संबंध में चेक जारी किए गए। बैंक में चेक लगाए तो वह बाउंस हो गए। संपर्क करने पर आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों द्वारा कंपनी की रकम हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। 23 जून को शिकायतकर्ता कुछ लोगों के साथ मौके पहुंचे और कुछ माल कब्जे में लेने का प्रयास किया तो पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद भी आरोपी भुगतान नहीं कर रहे हैं। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें