फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीसरी मंजिल से गिरी महिला, आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई। 27 मार्च को देवला गांव निवासी खुशबू का पति राजा से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान महिला के गिरने की बात सामने आ रही है। गंभीर रूप से घायल महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोप है कि पति अक्सर खुशबू के साथ मारपीट व गाली गलौज करता था। पीड़िता के भाई शाहजहांपुर के ग्राम रहीमपुर निवासी रामदीन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें