फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर- 108 में बिजली-एसी के तारों की चोरी, बीते एक साल से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन



-आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से की बाऊंड्री ऊंची कराने की मांग


नोएडा। सेक्टर 108 में चोरी की घटनाओं ने निवासियों को चिंता में डाल दिया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि इस शुक्रवार को बी-ब्लॉक के एक घर में चोरों ने एसी में लगा कॉपर केबल चोरी कर लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसकी शिकायत निवासियों ने आरडब्ल्यूए से की है। यही हाल इसके पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को रहा, जहां बी-25 के एक घर में रखे बिजली के तार चोरी हो गए। इसी तरह बी-16 में पिछले महीने एसी के वायर चोरी हुए थे । आरड्ब्ल्यूए सचिव देंवेंद्र सिंह ने बताया कि यह समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। जबकि सेक्टर-108 में ही पुलिस कमिश्नरेट का कार्यालय है। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष कपिल सूरी ने बताया कि इस समस्या को लेकर सेक्टर -39 थाने की पुलिस को शिकायत दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।आरडब्ल्यूए की ओर से इन घटनाओं का प्रमुख कारण कम ऊंचाई वाली बाउंड्रीवाल और सेक्टर में न रहने वाले श्रमिक हैं। ऐसे में आरडब्ल्यूए द्वारा नोएडा प्राधिकरण को बाऊंड्री वॉल ऊंची कराने के लिए पत्र दिया गया है । साथ ही पुलिस से गश्त बढ़ाने का आग्रह किया गया है । ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें