फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कप्तानगंज बाईपास के पास शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में माया सिंह (47) पत्नी काली चरण सिंह निवासी भलुआई थाना बिलरियागंज की मौत हो गई, जबकि उनके पति काली चरण सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। मृतका के देवर बब्बू सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे माया सिंह अपने पति काली चरण के साथ बाइक से गोसाईगंज अंगना करने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने माया सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि काली चरण का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। माया सिंह एक पुत्र और एक पुत्री की मां थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें