फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टरों से हाथापाई

Sat, 04 Oct 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टरों से हाथापाई - फोटो : जिला अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने की डॉक्टरों से हाथापाई
विज्ञापन
बाराबंकी। गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई गई एक महिला की बृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अस्पताल में तैनात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात दो चिकित्सकों से हाथापाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर शव भी लेकर चले गए। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने मामले की जानकारी प्रभारी सीएमएस डॉ. वीपी चौधरी को दी। इसके बाद डॉक्टरों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आकाश और डॉ. आलोक ने बताया कि दरियाबाद के इटौरा निवासी गीता देवी (62) को सांप ने डस लिया था। परिजन रात करीब 10.55 बजे इमरजेंसी लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अस्पताल लाते समय रास्ते में महिला बाइक से भी गिर गई थीं। जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने बताया कि जांच के बाद महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन मरीज को ले जाने को तैयार नहीं थे और यहीं इलाज का दबाव बनाने लगे। इसी बीच महिला की मौत हो गई। इसके बाद इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस तो आई लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही। डॉक्टरों का आरोप है कि नाराज परिजनों ने हाथापाई की और जान से मारने की धमकी तक दी। एसपी से शिकायत की गई है।

इसलिए इलाज से कतराते हैं चिकित्सक
प्रभारी सीएमएस डॉ. वीपी चौधरी ने बताया कि रात में इलाज को आने वाले परिजन अक्सर चिकित्सकों से अभद्रता करते हैं। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले पहले हो चुके हैं। यहीं वजह है कि रात में चिकित्सक गंभीर मरीजों का इलाज करने से कतराते हैं। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के साथ अभद्रता करने की तहरीर मिली है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुधीर कुमार सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें