नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 में अट्टा निवासी रोशन ने प्राथमिकी कराई है। पुलिस से शिकायत में उसने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे उनकी मां पूनम देवी अट्टा बाजार जा रहीं थीं, तभी पिलर नंबर-82 के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।