दादरी (संवाद)। जीटी रोड स्थित सादोपुर की झाल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के जुगसाना गांव निवासी जितेंद्र 11 मार्च को पत्नी रश्मि और बच्चों के साथ जा रहे थे। ट्रक की टक्कर से पत्नी ट्रक के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।